My Whatsapp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VaRKkjQKrWQxvVffX40W

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

Chaitra chunar yatra


 : माँ अम्बा देवी संस्थान अमरावती घाट जिला बेतुल में स्थित है और प्रतिवर्ष यहाँ पर चूनर यात्रा माँ अंबे के श्रद्धालु भक्त निकलते हैं। मेला लगता है दूर-दूर से गांव के लोग यहाँ पर आकर माताजी के दर्शनों को पाकर अपने दुखदे दूर करते हैं। माँ अपने भक्तों के अच्छे संकल्पों को जरूर पूरा करती हैं। यहाँ पर नवनिर्मित मंदिर दर्शनीय बन चुका है।

           यहाँ अमरावती घाट में समस्त ग्रामवासियों की श्रद्धा और संगठन देखते ही बनता है। यहाँ पर कोई भी धार्मिक आयोजन हो तो सरकारी समूह की बहनें और सभी रामायण व भजन मंडल मिलकर चंदा जमा करके आयोजन को पूर्णता की ओर ले जाते हैं।

 माँ अम्बा देवी मंदिर की प्रतिमा स्वप्रकट्य है और जागृत शक्तिपीठ जैसा आभामंडल यहाँ विनिर्मित हुआ है। माँ अम्बा देवी संस्थान के समिति के सक्रिय सदस्य हमेशा ग्रामवासियों की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए नित नए साधन सुविधाएं व्यवस्था जुटाने में लगे रहते हैं।2-3 वर्ष से प्रतिवर्ष ग्राम अमरावती घाट में भव्य चुनर यात्रा पूरे मुलताई क्षेत्र में दर्शनीय स्थल चैत्र की शोभा बढ़ाता है। यहाँ पर चुनर यात्रा की शुरुआत ग्राम के युवा साथियों के सहयोग से श्री हर्षल चरपे जी के मार्गदर्शन और अन्य वरिष्ठों के मार्गदर्शन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से हुई थी। अब इस बार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भव्य चुनर यात्रा महाकाल की झांकियां, माँ अम्बे की झांकी रथ पर सवार अन्य देवताओं की झांकियों को देखते ही नजारा यैसा प्रतीत होता है जैसे देवता धरती पर उतरे हुए हैं। यहाँ 4 अप्रैल से रोज भागवत कथा चल रही है, व्यसन मुक्ति की प्रदर्शनी गायत्री परिवार के द्वारा लगाई गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

LIFE

अधिकमास मे भी नामकरण कर सकते है आइये जानते है 🙏

प्रश्न:-? kya mool shanti adhikmaas me karakar namkaran sanskar kara sakte hai ? जी हां, मूल शांति कराकर नामकरण संस्कार किया जा सकत...

*Shri pragya services*🇮🇳 Whatsapp _*+91-9685126801**Call 🤳🏻_*+91-6263902970* 👉ONLINE INTERACTIV